उदयपुर। दक्षिण राजस्थान में पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसायटी की बैठक मंगलवार को सोसायटी अध्यक्ष रिटायर्ड आईएफएस राहुल भटनागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी मानसून के दृष्टिगत निर्णय लिया गया कि एमपीयूएटी परिसर तथा किसी एक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भटनागर ने बताया कि नगर निगम उदयपुर को इस मानसून में एक लाख पौधे लगाने के मिले लक्ष्य के संबंध में आगामी दिनों में बैठक प्रस्तावित है उक्त बैठक में सोसायटी की भूमिका पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में आरकेवीवाई में औषधीय पौधों के रोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में तथा आगामी 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान सोसायटी की नियमित मासिक बैठक प्रतिमाह के तीसरे शनिवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सोसायटी के इंद्रजीत माथुर, एस.के.श्रीवास्तव, यासीन खान पठान, इस्माइल अली, एस.के.कुलश्रेष्ठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
प्रकृति शोध संस्थान ने की बड़ी घोषणा : पर्यावरण चेतना के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का महाअभियान, 21 राज्यों के 2100 वॉलंटियर्स रचेंगे इतिहास
बेटियों ने रचा इतिहास : शिक्षक दंपति की दोनों बेटियां पहुंचेंगी IIT, बड़ी बहन के बाद अब छोटी बहन मुनीज़ा परवीन को मिला IIT रुड़की
फीफा वर्ल्ड कप 2026 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा, मेसी और यूसेबियो को पछाड़ा
महफ़िल-ए-शायराना: सरज़मीं-ए-उदयपुर पर बिखरा मौसीक़ी का नूर, सूफ़ियाना और शास्त्रीय तानों से रूहानी हुआ समां
