उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र के सवीना सबसिटी सेंटर स्थित एक बंदूक की दुकान में मंगलवार को हुए जोरदार ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना भयंकर था कि आसपास के 300 मीटर के दायरे तक इसकी गूंज सुनाई दी और दुकान की खिड़कियां-दरवाजे उखड़कर सड़क पर जा गिरे।
जानकारी के अनुसार, हादसा राजेंद्र देवपुरा एंड कंपनी की बिल्डिंग में हुआ, जहां बंदूक बनाने और उनकी खरीद-बिक्री का कारोबार होता है। दोपहर 3 बजे दुकान में काम कर रहे दो लोगों के बीच तेज धमाका हुआ, जिससे खिड़की-दरवाजे उखड़कर सड़क पर जा गिरे। धमाके की तीव्रता से एक व्यक्ति का शव सीढ़ियों पर और दूसरे का शव सड़क पर मिला।
मौके पर आईजी अजयपाल लांबा, एसपी योगेश गोयल और पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित पहुंचे। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हादसे में दुकान मालिक राजेंद्र देवपुरा और एक मजदूर की मौत हुई है। मृतक मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा कारणों से दुकान के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है और शवों को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेजा गया है।
एसपी गोयल ने बताया कि दुकान मालिक राजेंद्र देवपुरा के पास दिसंबर 2023 तक का लाइसेंस था और उन्होंने रिन्यूअल के लिए आवेदन कर रखा था। दुकान में कितनी मात्रा में बारूद और अन्य सामग्री थी, इसका पता जांच के बाद चलेगा। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
You may also like
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
झांसी : उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
सीजेपी प्रोटेस्ट: वायरल रील के बाद 15 वर्षीय किशोरी और परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां, डर से छोड़ा घर
