उदयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में बुधवार को पंत कृषि भवन में कृषि विपणन विभाग द्वारा कृषक उपहार योजना के तहत राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी में उदयपुर मंडी के कृषक प्रभुलाल के नाम 1 लाख रुपये का तृतीय पुरस्कार निकला। वहीं योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार कृषि उपज मण्डी कोटा के कृषक मंजीत पाल के नाम एवं 1 लाख 50 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार हनुमानगढ़ मण्डी के कृषक शाह मोहम्मद के नाम रहा। योजना में संबंधित कृषक को पुरस्कार राशि का भुगतान संबंधित मण्डी समिति से किया जाता है। मण्डी इस भुगतान राशि का पुनर्भरण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त करती है।
उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से विक्रय करने तथा ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं कृषकों को अपनी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लागू की गई है। योजना के तहत पुरस्कार मण्डी स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में गेट पास की विक्रय पर्चियों तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों के आधार पर अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रूपये के ईनाम दिये जाते है।
खण्ड स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में 50 हजार रुपये, 30 हजार रुपये और 20 हजार रुपये प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर दिये जाते है। साथ ही राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार प्रथम पुरस्कार 2 लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये के दिये जाते है।
इस दौरान कृषि विपणन विभाग के निदेशक जय सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती कौशल्या सांकृत्य, योजना प्रभारी प्रमोद कुमार सत्या और कृषि विपणन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस : 40 यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान
उदयपुर क्राइम डायरी : बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस महकमे की तकनीकी लापरवाही भी आई सामने…घर खड़ी गाड़ियों के कट रहे चालान
उदयपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, 29 वर्षीय युवा व्यापारी की मौत
हिन्दुस्तान जिंक का वैश्विक खनन में डंका: ‘डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स 2026’ में हुई शामिल
होर्मुज़ स्ट्रेट में भीषण बमबारी : अमेरिका-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष, ट्रंप ने दी ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी
