कहा-मेवाड़ क्षेत्र में बांस मिशन की योजनाओं को धरातल पर लाने की है जरूरत
उदयपुर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त के रूप में 9.26 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये वितरित किये गये। इस वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत मंगलवार को विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र, उदयपुर पहुंचे और किसानों को दी गयी राहत भरी सौगात में वर्चुअल उपस्थिति दी।
इस मौके सांसद डॉ. रावत ने मौजूद 96 किसानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को अपनी जरूरत के अनुसार उनका लाभ लेना चाहिये। उन्होंने मेवाड़ क्षेत्र में बांस मिशन की योजनाओं को भी धरातल पर लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तायलिया ने सांसद डॉ. रावत का स्वागत किया। संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को बताया एवं क्षेत्र के किसानों की जोत कम होने के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में सांसद को अवगत कराया।
कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी. सी. भटनागर ने केन्द्र की उपयोगी गतिविधियों के बारे में सांसद को बताया एवं बीज प्रतिस्थापन दर को बढ़ा कर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। बकरी पालन को खेती के साथ एक प्रमख व्यवसाय बनाने की जरूरत बताया। इस अवसर पर बड़गांव के पूर्व सरपंच पन्नालाल शर्मा व बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक जैन ने किया।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
संवाद से ही संभव है समाधान : विवाद की आग में झुलसता बीएन का गौरव
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक