कृषि मंत्री का इस्तीफा :
राजस्थान के कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा लगभग 10 दिन पहले मुख्यमंत्री को सौंपा था, जिसे अब सार्वजनिक रूप से घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। किरोड़ी अब दिल्ली जाएंगे। हाईकमान से इस बारे में बात करेंगे। किरोड़ी ने एक्स पर लिखा है-प्राण जाए पर वचन न जाए। उन्होंने दौसा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की हार पर इस्तीफान देने का ऐलान किया था।
NEET परीक्षा विवाद :
NEET पेपर में धांधली को लेकर यूथ कांग्रेस ने ट्रेन रोको आंदोलन किया। जयपुर, जोधपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दी।
17 वर्षीय NEET छात्रा की आत्महत्या :
कोटा में एक 17 वर्षीय NEET छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जो इस वर्ष का 12वां ऐसा मामला है।
सात बदमाश गिरफ्तार
जोधपुर में Lawrence Bishnoi और रोहित गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
About Author
You may also like
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ की मॉर्निंग वॉक, स्वास्थ्य और संवाद का दिया संदेश
-
रेगिस्तान में भगीरथ प्रयास : 728 किमी का सफर तय कर बाड़मेर के सुंदरा गांव पहुंचा नर्मदा का मीठा पानी
-
जयपुर के लिए बड़ी सौगात: केंद्र ने मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी, 13,037 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
-
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : बालोतरा में रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी, 79,459 करोड़ रुपए हुआ निवेश का दायरा