उदयपुर। भारतीय सेना में पैरा एसएफ कमांडो का प्रशिक्षण पूरा कर लौटे युवा फौजी दीक्षित योगेश पंड्या निवासी कुंडा तहसील सेमारी हाल निवासी पुसद महाराष्ट्र का सोमवार को परिजनों एवं स्थानीय निवासियों ने पुष्प माला पहना एवं आरती उतारकर स्वागत किया।
दीक्षित के पिता योगेश पंड्या महाराष्ट्र के पुसद में ही पान शॉप चलाते है एवं माता रेखा देवी गृहिणी है। दीक्षित ने बताया कि बचपन से ही उनका सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना था जो पूरा हुआ है। उन्होंने अपना कमांडो प्रशिक्षण जोधपुर में पूरा किया।
उनके प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात घर लौटने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल हो गया तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
About Author
You may also like
-
ममता की जीत : जब आश्रम की चौखट पर मां से लिपटकर रो पड़ा बिछड़ा बेटा, तीन साल का लंबा इंतजार खत्म
-
पालीवाल दिशा पत्रिका का विमोचन : IAS एल.एन. मंत्री ने याद किया कुलधरा से पाली तक का समाज का गौरवशाली इतिहास
-
उदयपुर: शहर विधायक ताराचंद जैन की कलेक्टर से मुलाकात, पट्टों को लेकर 7 दिन में निस्तारण के आदेश
-
मेरी नजर हर उस शख्स पर है, जो बेटियों की राह रोकते हैं – एसपी डॉ. अमृता दुहन की भावुक अपील
-
बेड़वास की भावना का दुखद अंत: जिस हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी, उसी पर मिले जुल्म के निशान