उदयपुर। सुखेर थाना इलाके में न्यू मॉडर्न कॉम्पलेक्स में नेपाली नौकरानी ने बिजनेस परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जिस प्रकार लूट की वारदात को अंजाम दिया है वो नया नहीं है। केरल, चंडीगढ़, दिल्ली व अन्य शहरों में घर पर काम करने वाली नौकरानिया इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुकी है। इसी साल 12 अप्रैल 2024 को एक नौकरानी ने मकान मालिक महिला को रात के समय नशीला पदार्थ खिलाकर 20 लाख रुपए नकद और ज्वैलरी लूटकर ले गई। राजगढ़ अलवर में भी तीन साल पहले अनुष्का नामक नौकरानी ने लूट की थी, जिसको राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
बहरहाल उदयपुर के न्यू मर्ग्न कॉम्पलेक्स में रहने वाले मिनरल्स कारोबारी संजय गांधी के घर में नौकरानी ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना अलसुबह की है। परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए थे जब नौकरानी करिश्मा ने अपने चार साथियों को बुलाया और घर की अलमारियों को खंगालकर नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। अगली सुबह पड़ोसियों ने संजय गांधी की बेटी नियोनिका को हाथ-पैर बंधे हुए देखा।
न्यू मॉडर्न कॉम्प्लेक्स विकास समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह राजावत ने जब सुबह 4 बजे टॉयलेट के लिए उठे, तो उन्होंने नियोनिका को इशारों में मदद मांगते हुए देखा। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर खोले। अंदर जाकर देखा तो संजय गांधी, उनकी पत्नी शिल्पा और बेटे शौर्य भी बेहोश पड़े थे। सभी को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
SP योगेश गोयल ने बताया कि संजय गांधी ने एक महीने पहले ही करिश्मा नाम की नौकरानी को काम पर रखा था। पुलिस को शक है कि करिश्मा और उसके साथी नेपाल के हो सकते हैं, इसलिए नेपाल पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
पुलिस ने कारोबारी के घर में लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। हालांकि, एक फुटेज में रात 12.30 बजे कुछ लोगों की मूवमेंट दिखाई दी है। पुलिस अब आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
