
उदयपुर। मेनारिया समाज ग्राम सभा, पानेरियों की मादड़ी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष अच्छी बारिश की कामना एवं देश की खुशहाली के लिए भगवान चारभुजा जी की महाप्रसादी का आयोजन होली चौक नोहरे में किया गया । जिसमें मेनारिया समाज के सभी परिवारों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर 11 क्विंटल के चूरमा, चावल एवं दाल का भोग लगाया गया। महाप्रसादी में लगभग 6000 महिलाऐं-पुरूष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेनारिया समाज के सैकड़ों युवाओं ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
ग्राम सभा अध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया ने बताया कि रियासत काल से हम मूलतः कृषि पर निर्भर थे और जब बारिश नहीं होती तब हम इन्द्रदेव को रिजाने के लिए चारभुजा जी की प्रसादी का आयोजन करते है। इस परम्परा को हम आज भी पूर्ण निष्ठा से निभाते है। पुरे संभाग में मेनारिया समाज एक ऐसा उदाहरण जिसमें हम समाज की प्रसादी व सभी सामूहिक कार्यक्रम में हम सर्वप्रथम हमारी माता-बहनों को भोजन कराते है जिसके उपरान्त पुरूष भोजन ग्रहण करते है ।
ग्राम सभा के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि मेनारिया समाज की प्रसादी का आयोजन होने के उपरान्त अधिकांशतया पुरे संभाग अच्छी वर्षा होती है ।
इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के संरक्षक जगदीश कचरावत, उपाध्यक्ष बंसीलाल नाथावत, तुलसीराम कचरावत, महामंत्री किशन लाल नेतावत, कोषाध्यक्ष कैलाश सखावत, धनलाल कोलावत, उदयलाल सखावत, तुलसीराम मेनारिया, जगन्नाथ कचरावत, मनोहर मेहता, कालूलाल पुरोहित, मुकेश नेतावत, देवकिशन सोमावत, नारायण लाल नेतावत, भेरूलाल सखावत समाज के कई बड़े बुजर्ग, युवाओं एवं गणमान्य सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
