
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित शिविर में 250 दिव्यांगों के लिए नारायण कृत्रिम लिंब व 70 के कैलिपर बनाने का माप लिया गया। शिविर में 400 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए। जिनमें से पोलियो व क्लब फुट सुधारात्मक सर्जरी के लिए 60 दिव्यांगजन का चयन भी हुआ।
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी कन्हैया लाल श्यामसुखा, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के ध्रुवदास अग्रवाल, एन के गुप्ता, राम प्रकाश वेद, मनोहर लाल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, नॉर्मेट इंडिया के जितेंद्र कुमार एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शिविर में जिन दिव्यांगों के माप लिए गए उनमें से 60 प्रतिशत ने सड़क हादसों में अपने हाथ-पांव खोए। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए नॉर्मेट इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगों के हाथ-पैर का माप लिया गया है उन्हें अगले माह जयपुर में ही शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग पहनाए जाएंगे। शिविर में दौसा, करौली, सीकर व अजमेर जिले के दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।
About Author
You may also like
लेंस की ज़ुबान : फ़्रेम में दर्ज मुस्कुराहटें, आंखों के सन्नाटे और कल-आज का फ़र्क़
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
उदयपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन कल: भामाशाहों और उत्कृष्ट कार्मिकों का होगा सम्मान
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ सम्मान
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
