फोटो : कमल कुमावतउदयपुर। विजयादशमी पर्व पर सेक्टर 14 में कल्लाजी बावजी के पास सनातन धर्मोत्सव समिति के तत्वावधान में 30 फीट ऊंचे रावण दहन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, नाटिका और हास्य कविता की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समिति प्रवक्ता डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस टी.सी. डामोर रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने की। संयोजक भंवरलाल शर्मा ने बताया कि अतिथियों द्वारा राम दरबार की झांकी पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कलाकार भीमा और प्रीति ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं तथा राष्ट्रभारती विद्यालय के विद्यार्थियों ने रामायण प्रसंगों पर आधारित नृत्यनाटिका प्रस्तुत की।राजस्थानी लोकनृत्य, गरबा रास और कवि डाडमचंद डाडम के हास्य कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।






About Author
You may also like
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
अपनों के बीच से अचानक उठा एक साया : झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
