अमूमन हर साल चलने लगी फतह सागर की चादर, तत्कालीन सीएम मोहनलाल सुखाड़िया का सपना साकार
एफएस की इन तस्वीरों को हबीब की रिपोर्ट के लिए फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत ने ली

उदयपुर। श्रावण के पहले सोमवार को ही शहर की शान फतहसागर छलका। देर शाम संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने दो गेट खोलकर जिलेवासियों को यह सौगात प्रदान की। लेकिन अब सिस्टम के भी दरवाजे खुलने चाहिए। फतह सागर पर नियमित सफाई व ट्रैफिक सिस्टम में सुधार की जरूरत है।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त व कलक्टर ने जिलेवासियों को इस मौके पर बधाई दी और कहा कि सावन के मौके पर उदयपुरवासियों के लिए यह बड़ी खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि अपनी झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर पर्यटन नगरी में फतहसागर लाइफलाइन है और इसके भरने से उदयपुरवासियों की खुशियां परवान चढ़ती है।
इससे पहले विधि-विधान के साथ कमीश्वर व कलक्टर ने फतहसागर की पूजा-अर्चना की और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दो गेट खोलकर जलराशि को मुक्त किया।

इस मौके पर जल संसाधन विभाग अधिशासी अभियंता अनिल थालोर ने बताया कि रात को 8 बजे 4 में से 2 गेट 3-3 इंच खोले गए जिससे 65.94 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इस मौके पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
नोट : फारसी में आब को पानी बोलते हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
चित्रांश कायस्थ सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ सावन झूमके महोत्सव
उदयपुर : फतहसागर पर हरियाली अमावस मेले में चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल
उदयपुर बुलेटिन: महिला की मौत पर क्लिनिक में तोड़फोड़ से लेकर सलूंबर में घूसखोर अधिकारी के पकड़े जाने तक, पढ़ें उदयपुर की 5 बड़ी खबरें
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
