यूपी में स्कूल बस व कार की टक्कर में 6 की मौत


उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में सड़क दुर्घटना में एक स्कूल बस और कार के बीच हुई टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने हैं। स्कूल बस ड्राइवर के गलत दिशा से आने की वजह से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस खाली थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख ज़ाहिर किया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को पूरा इलाज करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
उत्तरकाशी में भू-स्खलन में तीन की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गंगोत्री नेशनल हाइवे पर बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। इसमें कई वाहन चपेट में आ गए। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस हादसे में चार लोगों की जान गई है और 10 घायल हुए हैं. फ़िलहाल मौक़े पर राहत और बचाव का काम जारी है।
यमुना खतरे के निशान पर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँचा, आसपास के इलाके ख़ाली कराने की प्रक्रिया शुरू, आज भी बारिश का अलर्ट।
टमाटर और बाउंसर

टमाटरों के लिए बाउंसर तैनात करने के मामले में वाराणसी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया। कुल पाँच लोगों पर मुक़दमा दर्ज।
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी वोटों की गिनती।
मोदी और योगी को धमकी देने वाला पकड़ा गया
यूपी : हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर के पीएम मोदी और सीएम आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया।
हिमाचल में बारिश का कहर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, 300 लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे।
नेपाल में गतिरोध खत्म
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने भारतीय कारोबारी को लेकर दिए अपने बयान के लिए माफ़ी मांगी, संसद में गतिरोध ख़त्म।
पाकिस्तानी पीएम और उनका बेटा

पाकिस्तान की एक अदालत ने पीएम शहबाज़ शरीफ़ के बेटे सुलेमान शरीफ़ को 16 अरब पाकिस्तानी रुपयों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बरी कर दिया है।
स्वीडन व तुर्की

स्वीडन को नेटो में शामिल करने पर तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने सहमति जता दी है, सैन्य गठबंधन के प्रमुख स्टोलटनबर्ग ने इसकी पुष्टि की।
About Author
You may also like
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
How Personal Essays Reveal Growth Through Travel Education and Love
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
