
लघु उद्योग भारती उदयपुर ने किया रजनी डांगी का अभिनंदन
उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा ’ट्रांजिट पास (टीपी)’ को समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय का लघु उद्योग भारती उदयपुर ने स्वागत किया है। साथ ही, इस समस्या के समाधान में लघु उद्योग भारती के शीर्ष नेतृत्व के साथ सरकार के समक्ष समस्या को उचित रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी का अभिनंदन भी किया गया।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि रजनी डांगी का उपरणा ओढ़ाकर, मिठाई बांटकर और पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया। किया गया। जोशी ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड और महामंत्री योगेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, माइनिंग कमेटी संयोजक मुकेश अग्रवाल, अजय खंडेलवाल ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि पांच साल से अधिक समय से लंबित उद्यमियों की इस लंबित समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट पास समाप्ति का यह निर्णय लघु उद्योग भारती की टीम के एकजुट प्रयास और अदम्य संकल्प का नतीजा है। यह सफलता रजनी डांगी की दूरदर्शिता और अथक परिश्रम की साक्षी है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गिरीश भगत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी विचार साझा किए। उन्होंने इसे लघु उद्योग भारती की एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि ट्रांजिट पास की समाप्ति उद्यमियों के लिए नए अवसर और सुविधाएं लेकर आएगी। यह संगठन के सामूहिक प्रयासों और समर्पण की विजय है। इस अवसर पर जिला सचिव कपिल सुराणा, सहसचिव तरुण दवे, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत मण्डावरा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राठौड, सचिव अभिजीत शर्मा, उपाध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
