
उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को धरातल पर मजबूत करने, कार्ययोजना की समीक्षा और आगामी राजनैतिक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को एक दिवसीय ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवाली (नीमच माता स्कीम) स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने की।
ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष ही संगठन की असली रीढ़ : डॉ. मीनाक्षी ज़ैदी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) नेशनल वॉर रूम की क्लस्टर हेड डॉ. मीनाक्षी सेठी ज़ैदी उपस्थित रहीं। उन्होंने जमीनी स्तर के पदाधिकारियों में नया जोश भरते हुए कहा:
“ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष कांग्रेस संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी और इसकी रीढ़ हैं। इन पदाधिकारियों के माध्यम से ही बूथ स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार होती है, जो संगठन और शीर्ष नेतृत्व के बीच एक मजबूत सेतु (तालमेल) का काम करती है।”
डॉ. ज़ैदी ने आगामी चुनावी चुनौतियों का जिक्र करते हुए जोर दिया कि बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की सीधी जिम्मेदारी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे बूथ मजबूत होंगे और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनता के बीच रहेंगे, तो आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय निश्चित है।
वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर मंथन
अध्यक्षता कर रहे फतह सिंह राठौड़ ने भी संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आगामी राजनैतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक कमेटियों का विस्तार कर जनता की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में ये वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष शहजाद खान, यशवंत जोशी, मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टाक, महेश धनावत, राकेश खोखावत, अमित सुहालका तथा श्यामसुंदर गुर्जर उपस्थित रहे।
उनके साथ ही अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिदायततुल्ला और भरत औदीच्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
About Author
You may also like
जयपुर में बड़ा हंगामा : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा, 6 पुलिस हिरासत में
तारा संस्थान में वरिष्ठजन और युवा जुड़ाव कार्यक्रम : पीढ़ियों के बीच संवाद से मजबूत होंगे पारिवारिक मूल्य
उदयपुर में मंसूरी समाज का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह : 71 होनहार विद्यार्थियों और नवनियुक्त युवाओं का हुआ भव्य बहुमान
उदयपुर : जीएसएस मादड़ी पर कल सुबह रहेगा इमरजेंसी शटडाउन, इन 50 से अधिक इलाकों में 2 घंटे गुल रहेगी बिजली
चेतक सर्कल पर गूंजा महाराणा प्रताप का जयघोष, शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत संगम
