
उदयपुर। रूप सागर तालाब विकास संघर्ष समिति ने तालाब में हो रहे अवैध अतिक्रमणों के विरोध में गांधीवादी तरीके से जिला कलेक्टर नमित मेहता को गुलाब के फूल भेंट किए। समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में यह पहल की गई, जिसमें पूर्व पार्षद शिप्रा उपाध्याय सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल थे।
समिति ने बताया कि तालाब की पाल के नीचे पेटा कास्ट जमीन में बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध निर्माण हो रहे हैं, तालाब के पिछले हिस्से में भू-माफिया द्वारा भराव डालकर प्लॉटिंग की जा रही है, और मोखी के साथ छेड़छाड़ की गई है ताकि वर्षा काल में तालाब भरा न रहे। इसके अलावा, आवक मार्गों को भी अवरुद्ध किया जा रहा है।
पूर्व पार्षद शिप्रा उपाध्याय ने जिला कलेक्टर को बताया कि रूप सागर तालाब के मामले में अब्दुल रहमान बनाम राज्य सरकार के महत्वपूर्ण आदेश की अनदेखी हो रही है।
इस पर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया और उदयपुर विकास प्राधिकरण के राहुल जैन को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान समिति के सह सचिव राजेश पालीवाल, विष्णु जोशी, भंवर सिंह, विद्यासागर उपाध्याय, सुमनेश वर्मा, बद्रीलाल माली, उमा जोशी, सीता ज्वर, गणेशी बाई माली, रेखा कंवर, लाजवंती माली, महेश जोशी, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह पहल तालाब के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
