
उदयपुर। उदयपुर में आयोजित साड़ी फेस्टिवल में “वेलनेस वाली साड़ी सेशन” विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम का आयोजन शी सर्किल से श्रीमती तारिका भानूप्रताप, सीपीएस स्कूल और रॉकवुड्स के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी, डॉ. रेनू मिश्रा, डॉ. नलिनी शर्मा, डॉ. अनुपमा हाड़ा, डॉ. नीलम तोषनीवाल, डॉ. भामिनी जाखेटिया और डॉ. रेखा राठौड़ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
चिकित्सकों के समूह को “बेस्ट साड़ी ग्रुप” के सम्मान और पुरस्कार से नवाज़ा गया। इस सम्मान का विशेष महत्व इसलिए रहा क्योंकि चिकित्सक होने के साथ-साथ उन्होंने साड़ी फेस्टिवल को स्वास्थ्य और वेलनेस से जोड़कर समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सभी डॉक्टरों द्वारा वेलनेस संदेश दिया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “स्वस्थ नारी, शक्ति परिवार” के बारे में जानकारी साझा की गई।
सूचना प्रसारण विभाग से हरलीन गम्भीर और मानव संसाधन विभाग से राधिका सुवालका ने भी इस साड़ी उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
About Author
You may also like
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
