उदयपुर। नगर निगम और प्रशासन ने आयड़ नदी से बड़ी तादाद में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की है। शनिवार को 5 से 7 जेसीबी लगा कर अतिक्रमण हटाया गया। 4 मकान तोड़े गए। जिनके मकानों को तोड़ा गया, उन्हें पहले नोटिस दे दिए थे।
दरअसल अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर हर बार सवाल उठते रहे हैं। इस बार भी उठ उठ रहे है। खास बात यह है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए। जिस प्रकार से आज अवैध मकानों को तोड़ा गया है, उसी प्रकार पूरी आयड में बुलडोजर चलना चाहिए।
और आयड़ के दोनों किनारों पर बुलडोजर चलने चाहिए। उम्मीद भी यही की जा रही है कि जिस प्रकार से आयड़ को फोकस किया जा रहा है, इसमें बड़ी मछलियों को भी ठिकाने लगाया जाएगा।
नॉनवेज की दुकानें सीज
नगर निगम ने यूनिवर्सिटी रोड पर नॉनवेज को तीन दुकानों को सीज किया है। इन दुकानों वालों के पास लाइसेंस नहीं था और नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद ही सीज की कार्रवाई की गई।
धर्मांतरण मामला
भूपालपुरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों को साथ ले गई। एक दूसरे पर मारपीट तक के आरोप लगाए गए हैं।
About Author
You may also like
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा न देने पर कांग्रेस में गुस्सा : पूर्व सांसद रघुवीर मीणा बोले—यह आदिवासी शहीदों का अपमान
प्रथम पुण्यतिथि : स्व. रविश कोटीफोड़ा जैन की मधुर स्मृतियां आज भी सभी के दिलों में हैं जीवंत
लाे जन-आक्रोश के आगे झुका प्रशासन : गुलाबबाग में सुखिया सोमवार मेले के आयोजन को मिली हरी झंडी
