फोटो : कमल कुमावतउदयपुर | झीलों की नगरी उदयपुर सोमवार रात दीपों की सुनहरी रोशनी में नहा उठी। हर सड़क, हर चौक पर दीपों की कतारें, रंग-बिरंगी झालरें और झांकियों की मनमोहक झिलमिलाहट ने माहौल को अलौकिक बना दिया। शाम ढलते ही शहरवासियों का हुजूम बाजारों और चौराहों पर उमड़ पड़ा।
फतहपुरा से देहलीगेट तक रोशनी का जश्नफतहपुरा चौराहे पर इस बार आकर्षण का केंद्र रही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी, जिसने देशभक्ति और आधुनिक भारत के सामर्थ्य का संदेश दिया। चेतक सर्कल पर श्रीनाथजी और ग्वाल-बाल की मनोहारी झांकी ने भक्ति की अनुभूति कराई, जबकि देहलीगेट पर सजी अयोध्या नगरी की प्रतिकृति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
हर घर, हर दिल में दीपों की चमकशहर के बाजारों में दिनभर रही रौनक, पूजा सामग्री — गन्ना, झाड़ू, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं — सबकी जमकर बिक्री हुई। रात होते ही आतिशबाजी के रंगों और दीपों की पंक्तियों ने झीलों में झिलमिल प्रतिबिंब रच दिया।






About Author
You may also like
उदयपुर : विद्यापीठ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, अश्वारूढ़ प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
उदयपुर : राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक ‘जनुभाई’ की 115वीं जयंती, नई शिक्षा नीति और उनके शैक्षिक दर्शन पर संगोष्ठी
RBSE ने बदले नियम : अब रिजल्ट के 1 साल बाद नहीं सुधरेगी मार्कशीट, विलंब शुल्क का प्रावधान पूरी तरह खत्म
राजस्थान : इस्लामपुर गांव का नाम बचाने सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा
जयपुर में बड़ा हंगामा : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा, 6 पुलिस हिरासत में
