उदयपुर। स्मार्ट सिटी ने शहर को स्मार्ट बना दिया है। ऐसा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों, जिम्मेदारों का मानना है, लेकिन स्मार्ट सिटी में लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है। आइए जानते हैं क्या क्या परेशानी हो रही है।
साफ सफाई : देश के सबसे खूबसूरत शहर को स्मार्ट सिटी बना दिया, लेकिन साफ सफाई उतनी नहीं सुधर सकी, जितनी उम्मीद थी। अब भी कई जगह कचरों के ढेर मिल जाएंगे। घर घर कचरा संग्रहण को भी दुबारा रिव्यू करने की जरूरत है।
बिजली गुल : उदयपुर ऐसी स्मार्ट सिटी है, जहां सबसे ज्यादा बिजली गुल होती है। आए दिन बिना सूचना के ही बिजली गुल हो जाती है। शिकायत के बाद बिजली कब आएगी कोई गारंटी नहीं हैं, लेकिन बिल जमा नहीं हुआ तो लेट फीस वसूल करने की गारंटी है। फिर भी जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन काटने की भी गारंटी है। यही हाल स्ट्रीट लाइटों का है। नगर निगम के सामने टाउनहाल में बिजली गुल है। शहर में घूमेंगे तो कई सड़कें, गलियां अंधेरे में डूबी मिलेगी।
पानी की बर्बादी : स्मार्ट सिटी में सभी मकानों के लिए पानी सप्लाई के लिए अलग से लाइन डाली थी। अभी किसी का कनेक्शन नहीं हुआ है, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है। कनेक्शन नहीं होने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
गढ्ढे कौन ठीक करेगा ? स्मार्ट सिटी में जगह जगह गढ्ढे हो रहे हैं। दरअसल ये वैसे गढ्ढे नहीं हैं बल्कि बिजली लाइनों, ड्रेनेज के बनाए गए चेंबरों के ढक्कन टूट रहे हैं कोई ठीक करने वाला नहीं है। किसको शिकायत करें, कोई बताने वाला नहीं है। पार्षदों को भी लोगों की इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
जो काम हुआ उसको भी संरक्षण नहीं
दरअसल स्मार्ट सिटी का कार्यों के तहत सभी दरवाजों को नया बना दिया था, लेकिन अब इनका रख रखाव नहीं हो पा रहा है।
About Author
You may also like
कागद कारे : उदयपुर की चुनावी चौपड़ पर तीस साल का तिलिस्म और सड़क का सच
एक तस्वीर, कई तकदीरें : उदयपुर नगर निगम चुनाव का सियासी शास्त्र
उदयपुर नगर निगम चुनाव : तीन दशकों से भाजपा का अभेद्य किला, क्या इस बार बदलाव और समीकरण के बीच होगा कड़ा मुकाबला?
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रों पर उमड़े प्रत्याशी, वकीलों ने तैयार करवाए नामांकन व दस्तावेज; सोमवार को होंगे दाखिल
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
