
उदयपुर। आदिवासी समुदाय के उत्थान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा रविवार को गोगुंदा ब्लॉक के बांदरवाड़ा ग्राम में निःशुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बांदरवाड़ा परिसर में प्रातः 10:30 बजे संस्थान के अध्यक्ष पूज्य कैलाश ‘मानव’ की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आयोजित हुआ।
शिविर का संचालन संस्थान की कोषाध्यक्ष एवं सह-संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य व नेतृत्व में किया गया। शिविर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सेवा शिविर के दौरान आदिवासी एवं जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इसमें 150 भोजन पैकेट (पूड़ी-सब्ज़ी), 150 महिलाओं को बाल्टी, मग व साबुन, 150 बेडशीट, बच्चों के लिए 100 शर्ट, महिला-पुरुषों हेतु 100 कंबल, आटा, मक्का, चावल, दाल, नमक, साबुन, सोयाबीन पैकेट तथा 300 तिल-लड्डू शामिल रहे।
कार्यक्रम में शांताबाई पंवार, संयोजक दिलीप सिंह चौहान, शिविर प्रभारी कुलदीप सिंह शेखावत, राजकुमार मेनारिया, भैरूलाल मीणा, दिनेश माली, कालूलाल, महेन्द्र जाट एवं लोकेश सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर की व्यवस्थाओं में विद्यालय के अध्यापकों एवं संस्थान परिवार के स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष कैलाश मानव ने कहा कि मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान भविष्य में भी आदिवासी अंचलों में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा, ताकि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाई जा सके।
About Author
You may also like
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
डॉ. अल्पना बोहरा नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत : अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक्यूप्रेशर जागरूकता के लिए किया सम्मानित
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
पर्दे के पीछे : ज़िन्दगी के कैनवास पर जब मुकद्दर ने मुस्कुराना सीखा
जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की एजीएम : 1865 शेयरधारकों के साथ 27.27 लाख का वार्षिक कारोबार, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर
