
उदयपुर। भाजपा संगठन ने गजपाल सिंह राठौड़ को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह मनोनयन संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से किया गया है।
गजपाल सिंह राठौड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालय तक, जगह-जगह बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके अनुभव और संगठन क्षमता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि पार्टी को शहर में और अधिक मजबूती मिलेगी।
(Visited 563 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
जब ज़िन्दगी से हारकर मौत की आगोश में कूद पड़ा इंसान, तब फ़रिश्ता बनकर पानी में उतरा जवान; गणगौर घाट पर थमी मौत की आहट
