
उदयपुर। झीलों की नगरी में इस बार गुजरात की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। गुजरात पर्यटन विभाग की ओर से ‘वाइब्रेंट गुजरात प्री-नवरात्रि फैस्टिवल 2025’ का आयोजन 14 सितंबर को फील्ड क्लब, उदयपुर में किया जाएगा। इसमें गरबा, हस्तकला, व्यंजन और लोकनृत्य का अनूठा संगम होगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा करेंगे। इस दौरान बॉलीवुड गायक पार्थिव गोहिल लाइव परफॉर्मेंस देंगे और गरबा प्रेमियों को सुरों की ताल पर झूमने का अवसर मिलेगा।
मुख्य आकर्षण
- 8 से 13 सितम्बर तक जेडीसीए डांस एंड स्पोर्ट्स फिटनेस हब, उदयपुर में निःशुल्क गरबा वर्कशॉप्स (प्रवेश फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व आधार पर)।
- 14 सितम्बर शाम 7.30 बजे से फील्ड क्लब में भव्य गरबा नाइट।
- गुजरात के लोकनृत्य—तलवार रास, गोफ गुंथन और मणियारो रास की प्रस्तुति।
- पारंपरिक गुजराती हस्तकला और व्यंजन का अनुभव।
- सर्वश्रेष्ठ ड्रेस, डांस और सोशल मीडिया रील्स के लिए आकर्षक पुरस्कार।
कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार, यह उत्सव नवरात्रि की भावना को जीवंत करते हुए गुजरात की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर से उदयपुरवासियों को जोड़ने का प्रयास है।
About Author
You may also like
स्वागत की औपचारिकता या सियासी दूरी? उदयपुर एयरपोर्ट पर सीएम और उनसे मिलने वाले चेहरों की बॉडी लैंग्वेज
उदयपुर की विडंबना : सुखाड़िया के बाद बस घूमने आते रहे मुख्यमंत्री, बजट में मिला तो सिर्फ आश्वासन का झुनझुना
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
