उदयपुर। वक्त के साथ लगातार महाराणा भूपाल अस्पताल अपनी सेवा में विस्तार करते हुए हमेशा आधुनिकी की तरफ अग्रेषित रहा है, इसी के तहत शनिवार को महाराणा भूपाल अस्पताल के आउटडोर के स्वागत कक्ष, पूछताछ केंद्र पर काउंटर कम्युनिकेशन यानी कि द्वि मार्गी संचार सुविधा स्थापित की गई। इसमें अंदर और बाहर से दोनों तरफ से वार्तालाप कर सकते हैं। बाहर कोई भी मरीज अपनी कोई भी जानकारी के लिए पूछताछ के लिए स्टाफ से बात करता है तो वह उसकी आवाज भी स्पीकर द्वारा अंदर सुनाई देगी। अंदर से बोलने पर स्टाफ की आवाज भी बाहर स्पीकर के द्वारा मरीज को सुनाई देगी।
एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया की यह सुविधा एक पायलट के रूप में शुरू की गई है और यदि सफल होती है। अस्पताल के सभी ऐसे काउंटर पर आने वाले समय में शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. सुमन ने यह भी बताया की गया तो महाराणा गोपाल अस्पताल उत्तरी भारत का पहला एनएबीएच अस्पताल है जिसके तहत मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवाएं देने की कोशिश की जा रही है।
About Author
You may also like
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
