गुड सेमेरिटन अवार्ड : 22 जनों को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि पूर्व राजपरिवार की सदस्य श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़


उदयपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए सतत कार्यरत आधार फाउंडेशन एवं सीपीएस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुड सेमेरिटन अवार्ड लांच किया गया। इस अवसर पर हेलमेट दिवस की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राजपरिवार की सदस्य श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह चौहान, एमबी अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन व सीपीएस की चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती मेवाड़ ने बताया कि हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी चाहिए और स्वयं रोड सेफ्टी रूल्स का फॉलो करें और अन्यजनों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि हमारे आदरणीय श्री अरविंद सिंह मेवाड़ भी हमारे वाहन चालकों को यातायात नियमों को पूर्ण पालन करने एवं सड़क सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के लिए हमेशा प्रेरित करते है। जीपीएस की चेयरपर्सन अलका शर्मा ने बताया कि बच्चों को हेलमेट अवेयरनेस की शिक्षा देना हम सभी की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में यातायात उपाधीक्षक ने नेत्रपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालें 22 जनों को सम्मानित किया। साथ ही चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हेलमेट रोशन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम कॉर्डिनेटर प्रीति पामेचा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रॉकवुड, आलोक व इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


नारायण चौधरी ने गुड समेरिटन-अच्छा मददगार बनने के लिए लोगों से आवान किया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के सिर्फ फोटो वीडियो ना बनाएं बल्कि आगे जाकर उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएं और इलाज में मदद करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कितनी बार आदमी डरता है और दुर्घटना वाले स्थल के पास से अनदेखा कर निकल जाता है उसी डर को दूर करने एवं घायलों को त्वरित इलाज मुहैया कराते हुए उनकी जान बचाने के लिए इस अवार्ड की शुरुआत की । कार्यक्रम में बीसीआई का भी सहयोग रहा।

(Visited 49 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply