
उदयपुर। हर साल की भांति इस वर्ष भी अमेरिकन यूनिवर्सिटी के स्टडी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत छात्र भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर यहां की भाषा, संस्कृति, स्वास्थ्य सेवाओं और खानपान के बारे में जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में, डॉक्टर अंजना मैडम के नेतृत्व में विदेशी स्टूडेंट्स का दल आज उदयपुर के बाल चिकित्सालय पहुंचा।
इस दौरे के दौरान, डॉक्टर सुमन ने स्टूडेंट्स को अस्पताल में आने वाले आदिवासी संभाग के मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर जानकारी दी। खासतौर पर कुपोषण वार्ड का दौरा कराया गया, जहां स्टूडेंट्स ने बच्चों में कुपोषण की स्थिति, महिलाओं के स्वास्थ्य और राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की गहराई से जानकारी प्राप्त की।
विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्टूडेंट्स के कई सवाल थे, जिनका डॉक्टरों ने विस्तार से उत्तर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।
नई दिल्ली से इंटरनेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की देखरेख में हुआ आयोजन
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना मैडम, राबिया और जैद की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर कुमारील अग्रवाल और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।
विदेशी स्टूडेंट्स ने इस दौरे को बेहद ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि भारत की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर समझने का यह अनुभव उनके लिए बेहद उपयोगी रहेगा।
About Author
You may also like
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
सियासी मजबूरी या चुनावी जोश? उदयपुर भाजपा में ‘दिल’ मिले न मिले, जीत के जश्न में हाथ मिलाना पड़ा
ममता की हार में कांग्रेस की जीत? क्षेत्रीय क्षत्रप के कमजोर होने से इंडिया गठबंधन में अब सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर होगी कांग्रेस
