उदयपुर। पेड़, पहाड़ , पानी व समग्र पर्यावरण संरक्षण राजनीतिक दलों की प्राथमिकता नही बनने से उदयपुर सहित पूरा राजस्थान विविध संकटों का सामना कर रहा है। यह चिंता रविवार को आयोजित झील संवाद में व्यक्त की गई।

झील संरक्षण समिति से जुड़े विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि विगत 30 वर्षों में झीलों, नदियों के केचमेंट क्षेत्र को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। आज भी बड़े पैमाने पर पहाड़ कट रहे हैं। सहनीय क्षमता से अधिक पर्यटन पानी, मिट्टी व हवा को दूषित कर रहा है।
झीलों की सीमाओं को घटा कर झीलों को छोटा कर दिया गया है। प्रशासन व शासन पूरी तरह भूमाफिया व बड़े होटल समूहों के नियंत्रण में रहते आये है। न्यायालयी निर्णयों तक की अवेहलना हो रही है। जो दल सत्ता में नही होते है, वे भी सत्ताधारी दलों के झील, नदी, पहाड़ विरोधी निर्णयों का विरोध नही करते है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।
झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि झीलों के टापू तक बेच दिए गए हैं। वंहा होटले बन गई हैं। छोटे तालाब कॉलोनियों की भेंट चढ़ गए हैं। पानी आवक व जावक के कई प्राकृतिक नाले नष्ट हो गए हैं। इससे भूजल पुनर्भरण रुक गया है तथा मूल जल प्रवाह तंत्र नष्ट हो गया है। हालात यह है कि इको सेंसिटिव ज़ोन भी पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित नही रखे जा रहे हैं।
गांधी मानव कल्याण समिति के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि पेयजल की झीलों में मोटर चालित नावों से पर्यटकों का यातायात तथा झीलों के ऊपर पर्यटन हेलिकॉप्टर उड़ान पीने के पानी की गुणवत्ता तथा झील पर्यावरण तंत्र को खराब कर रहे है। लेकिन, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा व संरक्षण राजनीतिक दलों की प्राथमिकता नही है।
झील प्रेमी कुशल रावल ने कहा कि सरकारें बदलती रही लेकिन सीवरेज प्रदूषण की स्थिति जस की तस है। आज भी झीलों में सीवर रिस रहा है तथा झीलों का पानी सीवर लाइनों में व्यर्थ बह रहा है।
वरिष्ठ नागरिक द्रुपद सिंह व रमेश चंद्र राजपूत ने कहा कि समस्त राजनीतिक दलों को एक मंच पर आकर शपथ लेनी चाहिए कि वे सत्ता पक्ष में हो या विपक्ष में, झीलों व नदी को नुकसान पंहुचाने वाले किसी कृत्य में शामिल नही होंगे व मिलकर उदयपुर के पर्यावरण को बचाएंगे।
संवाद से पूर्व बारी घाट पर श्रमदान कर गंदगी व खरपतवार को हटाया गया।
About Author
You may also like
-
सेंट मेरीज की मनसाची कौर बग्गा ने तैराकी में रचा इतिहास, जीते 5 स्वर्ण पदक
-
सेंट मेरीज़, न्यू फतेहपुरा की गोराधन सिंह सोलंकी ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता, राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयनित
-
उदयपुर शहर भाजपा कार्यकारिणी—कटारिया गुट ने खुद दूरी बनाई या नेतृत्व ने उनकी अनदेखी की?
-
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 : क्या आपको मालूम है 2025 का World Press Photo of the Year कौनसा है?
-
राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व