
देशभर की 47 मॉडल्स को पछाड़ा
जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली मणिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। सोमवार रात जयपुर के सीतापुरा स्थित जी स्टूडियो में हुए ग्रैंड फिनाले में देशभर से आईं 48 फाइनलिस्ट्स के बीच यह मुकाबला हुआ।
21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में मणिका अब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मणिका बोलीं – यह मेरे लिए बहुत खास पल
ताज जीतने के बाद मणिका विश्वकर्मा ने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे खास अनुभव है। उन्होंने कहा—“मैं अपने देश को वर्ल्ड लेवल पर रिप्रजेंट करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हमारे देश की संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं समाज सेवा में भी सक्रिय रहूं। मुझे पेंटिंग, सिंगिंग और डांसिंग बेहद पसंद है और यह सब मुझे ऊर्जा देते हैं।”
पॉलिटिकल और इकॉनोमिक्स की स्टूडेंट, नेशनल अवॉर्डी आर्टिस्ट भी
मणिका फिलहाल पॉलिटिकल साइंस और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही वे एक नेशनल अवॉर्डी आर्टिस्ट भी हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
48 फाइनलिस्ट्स के बीच मुकाबला
फिनाले में देशभर से आईं 48 फाइनलिस्ट्स ने अपनी सुंदरता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंट्रोडक्शन राउंड, स्विमसूट राउंड और इवनिंग गाउन राउंड में प्रतिभागियों ने जजों और दर्शकों को प्रभावित किया।
1st रनरअप – तान्या शर्मा
2nd रनरअप – महक ढींगरा
3rd रनरअप – अमिशी कैशिक
4th रनरअप – सारंगथम निरुपमा
अंतिम चरण में हुए क्वेश्चन-आंसर राउंड में मणिका ने अपनी समझदारी और व्यक्तित्व से निर्णायकों का दिल जीत लिया और मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर लिया।
जूरी में उर्वशी रौतेला और फरहाद सामजी जैसे नाम
प्रतियोगिता के जूरी बोर्ड में मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर निखिल आनंद, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, फेमस स्टाइलिस्ट एशले रोबेलो और लेखक-निर्देशक फरहाद सामजी शामिल थे।
सिर्फ सुंदरता नहीं, बुद्धिमत्ता और जिम्मेदारी का प्रतीक
मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर निखिल आनंद ने कहा—“यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता है। हमें विश्वास है कि मणिका विश्वकर्मा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगी। जयपुर को इस आयोजन के लिए चुनना हमारे लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी हम यहां ऐसे भव्य आयोजन करेंगे।”
आयोजन समिति के सर्वेश कश्यप ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
