
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इकराम राशिद कुरैशी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कुरैशी ने महाराणा प्रताप को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि वे अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के शाश्वत प्रतीक हैं।
अपने बयान में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप की विशिष्ट पहचान केवल मेवाड़ या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके शौर्य की गूंज पूरे विश्व में है। उन्होंने जिस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने स्वाभिमान व मातृभूमि की स्वतंत्रता की रक्षा की, वह हर मेवाड़ वासी और प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।
इकराम राशिद कुरैशी ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उन्हें दिल से नमन करता है। साथ ही, मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रताप के दिखाए स्वाभिमान, सर्वधर्म समभाव और देशभक्ति के मार्ग पर निरंतर चलने का सामूहिक संकल्प लिया है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
