उदयपुर। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मावली-उदयपुर रेलखण्ड के मध्य देवारी-खेमली स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 01.02.24 से 15.02.24 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 01.02.24 से 15.02.24 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 05.02.24 व 06.02.24 को बडी सादड़ी से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 09613, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 05.02.24 व 06.02.24 को उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी- राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
(Visited 24 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
