
नवनिर्वाचित पार्षदों का भी किया गया सम्मान
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के निवास व कार्यालय पहुंचकर उन्हें मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की ओर से महापौर को संस्थान द्वारा दिव्यांगजन एवं मानव सेवा के उद्देश्य से निर्मित विशाल परिसर ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ के अवलोकन (विजिट) के लिए विशेष आमंत्रण पत्र सौंपा गया।
मानवीय सेवा गतिविधियों की दी जानकारी
अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ और बंशीलाल मेघवाल ने महापौर को संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा, पुनर्वास, कौशल विकास और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न मानवीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से आग्रह किया कि वे ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ का दौरा कर वहां जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराई जा रही विश्वस्तरीय सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लें।
नवनिर्वाचित पार्षदों का भी हुआ सम्मान
इस विशेष अवसर पर नारायण सेवा संस्थान की टीम ने नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत व अभिनंदन किया। टीम ने पार्षद दीपक नागदा, प्रताप सिंह राठौड़, अरुण टांक और प्रतीक नागर का मोमेंटो व माला पहनाकर बहुमान किया तथा शहर के विकास और जनसेवा के कार्यों में हर संभव सहयोग का विश्वास जताया।
About Author
You may also like
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
