
उदयपुर। दान और पुण्य के पर्व मकर संक्रान्ति को नारायण सेवा संस्थान द्वारा गरीबों एवं दिव्यांगजनों की सेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के नव-निर्मित भवन ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ के बाहर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं निदेशक वंदना अग्रवाल ने जरूरतमंदों, गरीबों और राहगीरों को तिल के लड्डू एवं कंबलों का वितरण किया।

वहीं सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों, दिव्यांगजनों और उनके परिजनों के लिए निदेशक पलक अग्रवाल के नेतृत्व में मीठे भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और दिव्यांगजनों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से आत्मीय संवाद कर उनके दुःख-दर्द को समझा और उन्हें भोजन, स्वेटर, कंबल के साथ-साथ लफसी, पकौड़ी एवं खिलौनों का वितरण किया। सेवा, संवेदना और समर्पण के भाव से मनाया गया यह मकर संक्रान्ति पर्व मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता नजर आया।
Keywords: Makar Sankranti, Narayan Seva Sansthan, Udaipur, Charity, Disabled People, Poor Welfare, Social Service, Humanity
About Author
You may also like
उदयपुर की डायरी : जब वादों की स्याही सूखने से पहले ही चल गया निगम का डंडा
उदयपुर पुलिस का जागृति अभियान : नशे की हरियाली और हमारे दौर का ज़हर
दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का सत्याग्रह : जंतर-मंतर के कुरुक्षेत्र में विपक्ष का नया शंखनाद
उदयपुर: हिंदुस्तान जिंक के ‘वेदांता मेटल बाजार’ में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, एमएसएमई उद्योगों को मिल रही पारदर्शी खरीद सुविधा
उदयपुर निगम में डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट : सालगिरह का जश्न, दिन में तारे और सियासत का सब्र
