उदयपुर। उदयपुर के तरूण कुमार दाधीच को मायड़ भाषा राजस्थानी लेखन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति एवं नेम प्रकाशन, डेह नागौर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी जून माह में होने वाले सालाना उच्छब में नगर के हिंदी और राजस्थानी भाषा के साहित्यकार तरुण कुमार दाधीच को मायड़ भाषा की पोथी “काठा काळजा वाळी पन्ना“ पर मोहनराम छाबा राजस्थानी लेखन सम्मान के अंतर्गत ग्यारह हजार नकद,अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन पहाड़िया ने दी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर द्वारा दाधीच को राजस्थान बाल साहित्य मनीषी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया था।
About Author
You may also like
दास्तान-ए-सुनैना: जब खामोश हो गई सज्जनगढ़ की दहाड़… तन्हा सम्राट की पथराई आंखें और अरावली की छाती में गूंजता सन्नाटा
उदयपुर नगर निगम चुनाव : तीन दशकों से अजेय रहे भाजपाई किले में टिकट वितरण की जंग, पंजाब राजभवन तक पहुंचा हर वार्ड का आंतरिक फीडबैक
कमबैक अनिल सिंघल
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
