उदयपुर। अजमेर मण्डल के उदयपुर-मावली रेलखण्ड के मध्य स्थित राणाप्रतापनगर-देबारी स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 72 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 05836, उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को उदयपुर के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 09613, उदयपुर-बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर स्टेशन पर 42 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाडी संख्या 09544, चित्तौडगढ-असारवा रेलसेवा दिनांक 11.04.24 को चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह देबारी स्टेशन पर 17 मिनट रेगुलेट रहेगी।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
पेपर लीक पर नेशन फर्स्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : बजट निर्माण की तरह सुरक्षित हो प्रश्नपत्र प्रक्रिया, मंत्री का इस्तीफा समाधान नहीं
