
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर स्थित दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर पर दो महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त कर राजस्थान की सहकारिता को गौरवान्वित किया है। बैंक को बेस्ट महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक तथा इसके आईटी प्रमुख निपुण चित्तोड़ा को बेस्ट आईटी हेड ऑफ द ईयर के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।
यह सम्मान मुंबई स्थित प्रतिष्ठित संस्था बो टु बी (BoT-B) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता अधिवेशन 2025 में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन 23 मई 2025 को होटल द ललित, मुंबई में हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोहरी पहचान
बैंक की अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि देशभर के सहकारी बैंकों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में महिला समृद्धि बैंक को वर्ष 2024-25 में आईटी, बैंकिंग और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह दोहरी पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समर्पण, पारदर्शिता और नवाचार आधारित कार्यशैली का परिणाम है।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने जानकारी दी कि अधिवेशन के दौरान भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री सुमनेश जोशी और राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के सीईओ श्री प्रभात चतुर्वेदी की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि निपुण चित्तोड़ा को बैंक की तकनीकी उत्कृष्टता एवं डिजिटल नवाचार में दिए गए योगदान के लिए “भारत रत्न सहकारिता सम्मान – बेस्ट आईटी हेड” से सम्मानित किया गया, जबकि बैंक की समग्र प्रदर्शन को देखते हुए उसे “भारत रत्न सहकारिता सम्मान – बेस्ट महिला अरबन को-ऑप बैंक” से नवाजा गया।
प्रशासनिक प्रतिनिधित्व और सहभागिता
अधिवेशन में महिला समृद्धि बैंक की ओर से अध्यक्ष डॉ. किरण जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मूंदड़ा और आईटी हेड श्री निपुण चित्तोड़ा ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय मंच पर बैंक की नीतियों, कार्यशैली और सफलता की कहानी साझा की, जिसे काफी सराहा गया।
बैंक की पहचान और सेवाएं
दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड राज्य की अग्रणी महिला-प्रधान सहकारी बैंक के रूप में उभरा है, जो महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और तकनीकी पारदर्शिता को अपना मूलमंत्र मानती है। बैंक की मुख्य शाखा “समृद्धि”, 100 फीट रोड, सेक्टर 14, उदयपुर में स्थित है, और यह लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए महिला उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा दे रहा है।
About Author
You may also like
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ अभियान : नगर निगम पहले हाथ बढ़ाकर व्यवस्था दे, अनुज्ञा पत्र बांटे, फिर चलाए चाबुक
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में जटिल सर्जरी का सफल प्रदर्शन: पित्त की मुख्य नली में गंभीर चोट के दो मरीजों को मिला नया जीवन; डॉ. हेमंत जैन ने की दुर्लभ रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
