
रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर रहेगा संगठन का विशेष फोकस
जयपुर। पंजीकृत सामाजिक संस्था अल कुरैश फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आदर्श नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के वर्तमान अध्यक्ष वसीम अकरम कुरैशी ने की। इस दौरान तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
संस्था के नए अध्यक्ष के रूप में अब्दुल हमीद कुरैशी उर्फ भैया भाई को चुना गया है। एडवोकेट सगीर अहमद कुरैशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बबलू भाई को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, मोबीन कुरैशी को सचिव और एडवोकेट रियाजुद्दीन कुरैशी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संस्था में अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार की गई:
संरक्षक – नवाब कुरैशी
संयुक्त सचिव – सलीम कुरैशी
संगठन मंत्री – आरिफ मोहम्मद, नईम कुरैशी, शकील कुरैशी, मुश्ताक कुरैशी
प्रचार मंत्री – शहजाद कुरैशी, रियाज कुरैशी, इदरीस कुरैशी, साजिद कुरैशी
बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी वसीम कुरैशी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर होगा विशेष बल
गौरतलब है कि अल कुरैश फाउंडेशन बीते तीन वर्षों से समाज में शिक्षा, व्यवसायिक विकास, सामाजिक चेतना और सामाजिक कुरुतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था का प्रमुख लक्ष्य समाज को रोजगारोन्मुखी शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी समय में संस्था संविधान, नीति एवं कार्यक्रमों के अनुसार समाजहित में योजनाओं को गति देगी। रोजगारपरक प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
About Author
You may also like
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
