
उदयपुर। उदयपुर के भुवाणा स्थित महेश सेवा संस्थान के हाल ही सम्पन्न 12 निदेशकों के चुनाव के उपरांत निदेशकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया है।
चुनाव अधिकारी सुरेश न्याती ने बताया कि चार साल के कार्यकाल के तहत 12 निदेशकों के चुनाव गत रविवार को सम्पन्न हुए थे। चुनाव में 12 निदेशकों के निर्वाचित होने के उपरांत बुधवार देर शाम 2 साल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि निदेशक मंडल का चुनाव 4 साल के कार्यकाल के लिए होता है, जबकि कार्यकारिणी का गठन इसी निदेशक मंडल में से चार साल के दरमियान दो बार किया जाता है।
इसी के तहत दो साल के लिए गठित की गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेश राठी को चुना गया। इसी तरह, सचिव पद पर ललित माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र ईनाणी एवं लक्ष्मीकांत मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर हितेष भदादा,सह कोषाध्यक्ष पद पर भगवती लाल धुप्पड़ एवं सह सचिव पद पर संजय मालीवाल चुने गए। साथ ही, राधेश्याम तोषनीवाल,
नारायण लाल असावा, गोविंद लाल लावटी, रामबाबू खटोड़, राकेश काबरा कार्यकारिणी सदस्य चयनित हुए।
About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
