
उदयपुर। कारगिल की जीत और शहीदों की कुर्बानी की याद में हर साल की तरह आज भी सेक्टर 3 स्थित अनुष्का ग्रुप में शहादत का प्रतीक कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
यह दिन भारतीय सेना की वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। भारत की गौरवपूर्ण जीत और भारतीय जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों पर हमेशा के लिए दर्ज हो गई। अनुष्का ग्रुप द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की बहादुरी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ.एस.एस. सुराणा ने बताया कि आज का यह दिवस भारतीय सेना के जांबाजों की वीरता को सलाम करने का दिवस है। इस दिन हम उन भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते है जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की पहाड़ियों को वापस पाने का अथक संघर्ष किया था।

संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा ने बताया कि आज ही का वह दिन था जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई चौकियों पर तिरंगा फहराया था। यह दिन देश की संप्रभुता की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता हैं।
संस्थान के सचिव राजीव सुराणा ने बताया कि कारगिल विजय दिवस का आयोजन राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का एक सशक्त प्रतीक है। इस दिवस पर हम सभी शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए जरूरत पड़ने पर स्वयं भी देश के लिए बलिदान होने का संकल्प लेते हैं।
विजय दिवस समारोह में अनेक विद्यार्थियों द्वारा पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया गया।विद्यार्थियो द्वारा बताया गया कि वही देश सबसे ज्यादा मजबूत होता है जो अपने देश से सबसे पहले प्यार करता है।
कार्यक्रम के दौरान भूपेश परमार, प्रणय जैन, विपिन सरोहा, गिरजा साल्वी, हर्षिता चौहान, मीनल शर्मा, प्रवीण सुथार, अनीता मेनारिया, भरत वैष्णव, सपना कोठारी, प्रियंका मेनारिया, कुलदीप त्रिवेदी, माधुरी वेद आदि उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
-
पर्दे के पीछे : उदयपुर फाइल्स’ और सियासत का वह स्पाई कैमरा…
-
जहाँ करुणा का संगम अध्यात्म से हुआ : वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर के पावन चरण, भावुक हुए सेवाभावी
-
विद्या भवन पॉलिटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगियों का समापन
-
प्रो. विजय श्रीमाली प्रथम स्मृति व्याख्यान में छलक उठीं यादें— वह वटवृक्ष जिसकी छांव में कई परिवार हुए पल्लवित
-
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर : मैं कौन हूं? और जीवन के अनसुलझे सवालों को समझने का मिलेगा मौका