
सविना पुलिस की बड़ी कामयाबी; 10 आपराधिक मामलों का सरगना अब हिस्ट्रीशीटर बनेगा
जयपुर 10 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसते हुए सविना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक में डकैती की कोशिश और शहर में हुई कई चैन स्नैचिंग की वारदातों के मुख्य सरगना राजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सविना थानाधिकारी राव अजयसिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय करते हुए इस शातिर बदमाश को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेश मीणा और उसके साथी बेहद शातिर आदतन अपराधी हैं। इन सभी ने मिलकर एक गैंग बनाई और उदयपुर शहर में किराए का मकान लेकर रहना शुरू किया। शुरुआत में ये दिनभर सूने मकानों की रेकी करते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से इन्होंने अपना तरीका बदल दिया।
पकड़े जाने के डर से गैंग ने बैंक में चोरी करके एक साथ बड़ी रकम चुराने की योजना बनाई। इन्होंने छुट्टी का दिन चुना और 16 अगस्त को सीए सर्कल स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सेंध लगाकर एटीएम और बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में तोड़फोड़ की थी। बैंक की घटना के बाद शहर में हुई कई चैन स्नैचिंग की वारदातों को भी इसी गैंग ने अंजाम दिया था।
*अब खुलेगी हिस्ट्रीशीट*
गिरफ्तार राजेश मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी रोशन जी की बाडी थाना सविना का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट और संगठित अपराधों के कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं। इस शातिर बदमाश का आपराधिक इतिहास देखते हुए अब इसकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।
—————-
About Author
You may also like
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
वैश्विक पटल पर गूंजा भारत का डंका : सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित पीएम बने नरेंद्र मोदी] दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों ने दी बधाई
जयपुर का सबसे भयानक अग्निकांड: 4 अवैध फैक्ट्रियों का मालिक फिरोज बना 8 मौतों का गुनहगार
जयपुर के खो नागोरियान में बड़ा हादसा: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, कई झुलसे
