
उदयपुर। राजगिरी बिज़नस स्कूल द्वारा स्कूल छात्रों के लिये प्रथम बार आयोजित बिज़नस क्विज प्रतियोगिता में सन्त पॉल स्कूल के नलिन बंसल व चिन्मय श्रीमाली ने नेशनल फाईनल राउण्ड के लिए क्वालिफाई किया।
प्रथम चरण में आयोजित ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में करीब 700 स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें नलिन बंसल व चिन्मय श्रीमाली ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और सेमी-फ़ाइनल राउण्ड के लिए क्वालिफाई किया ।
18 नवंबर को आयोजित द्वितीय चरण में भारत के 16 विद्यालयों के प्रतिभागियों में आयोजित क्विज में छः विद्यालयों को नेशनल फाइनल राउण्ड के लिए चयनित किया गया जो कि दिनांक 16 दिसंबर 2023 को कोची में आयोजित किया जाएगा।नेशनल राउण्ड में राजस्थान से केवल इन्ही का चयन हुआ ।
(Visited 86 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण की गूंज : उदयपुर की नीलू कुमावत को मिला ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत सम्मान’
पर्दे के पीछे : मंझे हुए डायरेक्टर की फ्लॉप ‘शो-रील’ बनता लेकसिटी का मेला
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
