
जालोर। सांचौर थाना इलाके में गोलासन गांव के पास गोचर भूमि में 12 मई को मिले युवक के शव के मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर आरोपी गणपत वागरी पुत्र से सवजी राम निवासी नेहरू कॉलोनी सांचौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल कृषि कार्य अचलपुर में कार्यरत है।
एसपी डॉ किरण सिंह सिद्धू ने बताया कि सांचौर थाना इलाके में गोलासन गांव के पास एक गोचर भूमि में एक युवक की लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे सब की पहचान अचलपुर निवासी टीकाराम के रूप में की गई।
एसपी तोमर ने बताया कि रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी दशरथ सिंह व सीओ रूप सिंह के सुपरविजन तथा एसएचओ निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें एसएचओ रानीवाड़ा सवाई सिंह, एसएचओ रामसिन अरविंद पुरोहित, एसएचओ चितलवाना पदमाराम और एसएचओ सरवाना किशनाराम की अलग-अलग टीमें गठित की गई।
युवक की पहचान गणपत वागरी निवासी नेहरू कॉलोनी सांचौर के रूप में की गई। गठित टीम द्वारा सांचौर कस्बे और 7 किलोमीटर के दायरे में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण कर मृतक के साथ लास्ट टाइम पर देखे युवक के बारे में सोशल मीडिया और मुखबिरों की सूचना पर जानकारी की गई युवक को डिटेन कर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया ईशा राम उसका पूर्व से परिचित था और उसे उसके पास काफी पैसे होने की सूचना थी। घटना के रोज वह सांचौर में ईशा राम के साथ काफी घूमा और रात को गोलासन ले गया। जहां उसी की लूंगी से गला घोट कर हत्या कर कानों में पहनी सोने की मुरकिया और नगद रुपए लूट कर फरार हो गया।
———–
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
संवाद से ही संभव है समाधान : विवाद की आग में झुलसता बीएन का गौरव
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
तारा संस्थान के वृद्धाश्रमों में गूंजा बाबा साहेब का संदेश, श्रद्धापूर्वक मनाई गई 135वीं जयंती