
उदयपुर। फतहसागर झील, जो अब तक प्रेम और सुकून की मिसाल मानी जाती थी, आज एक दर्दनाक हकीकत की गवाह बन गई। एक झील… दो कहानियाँ… और अनगिनत सवाल, जिनका जवाब शायद किसी के पास नहीं।
सट्टे की लत, 15 लाख की उधारी और एक हारा हुआ जीवन
जालोर के सायला गांव का रहने वाला दिनेश पुरोहित कभी सपनों का पीछा करता था, लेकिन सट्टे की लत ने उसे अंधकार में धकेल दिया। मुंबई में नौकरी करते-करते कब वह जुए के दलदल में फंस गया, उसे खुद भी अहसास नहीं हुआ। 15 लाख की उधारी ने उसे भीतर तक तोड़ दिया था। बुकी उसके पीछे थे, पैसा मांग रहे थे, लेकिन वह कहाँ से देता? शायद हर फोन कॉल, हर संदेश, उसे मौत की ओर धकेल रहा था।
मंगलवार शाम, उदयपुर की खूबसूरत झील में उसकी बेचैनी ने छलांग लगा दी। उसने मौत को गले लगा लिया। 36 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव झील से ढूंढ निकाला।
झील की गहराइयों में मिला एक और दर्द
जो टीम दिनेश की तलाश में उतरी थी, उसे वह नहीं मिला, लेकिन फतहसागर की लहरों ने किसी और की सिसकी सुन ली। एक अजनबी युवती का शव झील के ठंडे पानी में था। न नाम, न कोई पहचान। बस एक स्वेटर में लिपटी एक अधूरी कहानी, जिसके पन्ने कोई खोलने को तैयार नहीं।
कौन थी वो? किसके लिए आई थी? क्या उसकी भी कोई ऐसी ही मजबूरी थी? क्या उसने खुद ही जीवन की डोर छोड़ दी या कोई और था, जिसने उसे इस अंधेरे में धकेल दिया?
बिखरे रिश्ते, अनकहे सवाल
दिनेश का मोबाइल नाव में पड़ा मिला। आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज… शायद उसने किसी को कुछ बताने की कोशिश की होगी। लेकिन उस समय कोई उसे रोकने के लिए नहीं था। उधर, युवती का सफेद पड़ा हुआ हाथ जैसे कोई इशारा कर रहा था—कोई उसे पहचान ले, कोई उसके दर्द को सुने।
पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है, लेकिन फतहसागर की लहरें आज भी वही सवाल दोहरा रही हैं—क्या जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि दर्द का कोई और रास्ता नहीं बचता?
कौन जाने, इस झील में और कितनी कहानियाँ दबी होंगी… कितने चेहरे इंतज़ार कर रहे होंगे कि कोई उन्हें पहचान ले।
About Author
You may also like
मेवाड़ की परंपरा से महका कोटा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
भील बस्ती का वो अंधेरा राज : शराब, लात-घूंसे और 24 घंटे में बेनकाब हुए कातिल
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल : 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची और नवीन पदस्थापन
