उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने वार्ड 50 भाग संख्या 201 से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत “रक्षाबंधन” धानमंडी कांग्रेस मीडिया सेंटर पर वार्ड के 22 कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा।
शर्मा ने कहा कि डोनेट न्याय अभियान कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आहुति देने के लिए है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अन्याय के विरूद्ध युद्ध है और यह अभियान न्याय का हक मिलने तक जारी रखेंगे। ‘डोनेट फॉर न्याय अभियान’ का मकसद सिर्फ चंदा एकत्र करना नहीं, यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इसमें सबकी भागीदारी ज़रूरी है। हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
किसानों के लिए MSP की लड़ाई
युवाओं के लिए रोज़गार की लड़ाई
वंचितों के लिए हिस्सेदारी की लड़ाई
जन-जन के लिए लोकतंत्र की लड़ाई
शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वें सभी कांग्रेस को डोनेट कर इस लड़ाई को मजबूत बनाएं। हमारी ताकत इलेक्टोरल बॉण्ड नहीं, आपका बॉण्ड है। इस अभियान में लाखों लोग न्याय योद्धा बन चुके है, आप भी इस न्याय युद्ध में आहुति डालकर न्याय योद्धा बन सकते है। इंसाफ़, सच और हक़ के लिए, अन्याय के विरुद्ध डोनेट करें। डोनेट करने के लिए QR code को स्कैन करें या www.donateinc.in पर क्लिक करें।
राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा 67 दिनों तक चलेगी, ऐसे में कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 67 रुपये या फिर 670 रुपये, 6700 रुपये, 67000 रुपये या फिर 6.7 लाख रुपये तक योगदान दे सकता है।
शर्मा ने उदयपुर शहर के सभी 50 वार्डो व 116 पोलिंग बूथों पर कार्यरत कांग्रेस परिवारजनों से मिनिमम शुल्क जमा करवाने का आह्वान किया ताकि न्याय यात्रा को मजबूती मिल सके।
शर्मा ने कहा की कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश की सीमा से राजस्थान के धौलपुर जिले में दोपहर 3:00 बजे प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा आगामी समय में बांसवाड़ा जिले से होकर गुजरेगी। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
इस अवसर पर पारस नागौरी, ओम प्रकाश आगाल, पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख, नरेन्द्र सर्राफ, नरेश स्वामी, योगेश शर्मा, सौरभ कुमावत, नितेश सर्राफ, नरेश साहू, किरण नागौरी, नागराज, विजय साहू, अंकित साहू, पुरुषोत्तम मोची सहित वार्ड 50 के कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About Author
You may also like
-
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय विवाद: औरंगजेब बयान पर मचा बवाल, सरकार ने गठित की जांच समिति
-
CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में सेंट मेरीज़ की गोराधन सिंह सोलंकी ने रजत पदक जीतकर उदयपुर का मान बढ़ाया
-
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा : एक का सिर धड़ से अलग हुआ, दूसरे की जिंदगी एक थैले में सिमट गई
-
उदयपुर की खबरें यहां पढ़िए…सेवा के संकल्प को साकार करेंगे शहरी सेवा शिविर : बकाया लीज पर ब्याज में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट
-
गुजरात और मेवाड़ी संस्कृति के संगम से उठी आनंद की हिलोरें, वाइब्रेंट गुजरात कल्चरल प्रोग्राम में उमड़े उदयपुराइटस्