
उदयपुर | मेवाड़ के पूर्व राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से प्रमुख हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है। राजपरिवार के सदस्य, राजनीतिक नेता, उद्योगपति और कला-संस्कृति से जुड़े लोग सिटी पैलेस पहुंचकर उनके सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।
राजस्थान के मंत्री, विभिन्न राजघरानों के प्रतिनिधि और कई केंद्रीय मंत्री भी इस मौके पर पहुंचे। पैलेस के अंदर माहौल गमगीन है, जहां उनके अनुयायी और प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं।
प्रमुख लोगों में गुरुवार को बीएन संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, सचिव महेंद्र सिंह आगरिया, बीएन विद्यालय अध्यक्ष हनुमंत सिंह बोहेड़ा मय कार्यकारिणी, क्षत्रीय महासभा संभाग अध्यक्ष बालूसिंह कानावत मय कार्यकारिणी, जौहर स्मृति संस्थान अध्यक्ष राव नरेंद्रसिंह मय कार्यकारिणी, पूर्व संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल, कारोबारी शांतिलाल मारू, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, श्रीमाली समाज अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली मय कार्यकारिणी के सदस्य आएं।







About Author
You may also like
एशियाड के मैदान पर तिरंगे का स्वर्णिम परचम: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक की आतिशी पारियों ने ढाया कहर
बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के बेजान दरवाजे और इंसानियत की धड़कन : परदे के पीछे का दर्द
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
उदयपुर रिश्वतकांड में एएसपी की जासूसी और आईफोन के राज
