
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश का घिनौना चेहरा सामने आया है। छात्राओं को नौकरी और नंबर का लालच देकर वह उनसे अश्लील हरकतें करता था। इस शर्मनाक कांड का खुलासा तब हुआ जब उसके मोबाइल और लैपटॉप से 59 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रोफेसर छात्राओं का शोषण कर उनके वीडियो खुद बनाता था और कुछ को अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड करता था। कई छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे इस घिनौने खेल के और पहलू सामने आ सकते हैं।
इस मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। आरोपी प्रोफेसर फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर उसकी तलाश तेज कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।
इस घटना ने एक बार फिर से शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कॉलेज प्रशासन को पहले इस मामले की भनक नहीं लगी थी? अगर लगी थी तो कार्रवाई में देरी क्यों हुई? इस घिनौने कांड ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर इंसाफ दिला पाती है।
About Author
You may also like
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
तड़के तीन बजे का सन्नाटा, एक छिपा हुआ रिकॉर्डर और ऋषभदेव थाने की वो रात
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
