
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से बागोर की हवेली में आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा तथा मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का कला दीर्घा में गुरूवार को उद्घाटन हुआ।


पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रत्नागिरी में स्वतंत्रता सैनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर आयोजित केसरी उत्सव में देशभर से आए 75 कलाकारों ने भाग लेकर 75 पेंटिंग बनाई।

उन पेंटिंग्स में आजादी के संघर्ष को केनवास पर रंगों द्वारा उकेरा गया। उन्हीं पेंटिंग की कला प्रदर्शनी बागोर की हवेली के कला दीर्घा में गुरूवार से लगाई गई। यह प्रदर्शनी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा तथा मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत लगाई गई है। इससे पहले केन्द्र निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान
केंद्र निदेशक ने बताया कि केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर राजस्थान, गुजरात, गोवा एवं दमनदीव में नुक्कड़ नाटक, रैली, पेंटिंग कार्यशाला, पौधरोपण एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस पहल को हर घर तिरंगा फहराकर एवं पंच प्रण प्रतिज्ञा कर उसकी सेल्फी संबंधित वेबसाइट पर अपलोड आमजन द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रो. मदन सिंह राठौड़, मीरा कन्या महाविद्यालय के चित्रकला विभाग से डॉ. रामसिंह भाटी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग से डॉ. शाहिद परवेज एवं स्वतंत्र कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई तथा तिलक प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुराग मेहता, वंदना जोशी, शर्मिला राठौड़, शबनम हुसैन, मैडम फी, राहुल माली, नवल किशोर आदि उपस्थित थे।
About Author
You may also like
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
