उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले से रविवार शाम एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ सायरा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सेफ्टी दीवार को तोड़ते हुए सीधे एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे पाली (बाली) के 29 वर्षीय युवा व्यापारी अनिकेत जैन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सायरा थाना पुलिस ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव और कार को कुएं से बाहर निकाला।
50 फीट गहरे कुएं में 12 फीट पर फंसी कार
पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे सादड़ी-सायरा मार्ग पर रणकपुर घाटे के पास स्थित अमराई वैली के एक खतरनाक मोड़ पर हुआ। मृतक अनिकेत अपनी कार से अकेले ही फालना से सायरा की तरफ आ रहे थे। विकट मोड़ पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण वे अचानक नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सीधे कुएं में जा गिरी।
यूं तो कुआं 50 फीट से भी ज्यादा गहरा था, लेकिन गनीमत रही कि कार करीब 10 से 12 फीट की गहराई पर जाकर ही अटक गई। अगर कार और नीचे जाती, तो रेस्क्यू ऑपरेशन और भी ज्यादा जटिल हो सकता था।
कांच तोड़कर निकाला शव, जेसीबी से खिंची गई कार
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर सायरा थानाधिकारी कानाराम पुलिस टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में उतरकर सबसे पहले कार का कांच तोड़ा और अनिकेत के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद मौके पर बुलाई गई जेसीबी मशीन की मदद से कार को कुएं से बाहर खींचा गया।
पुलिस ने शव को सायरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है, जहां सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती

