
उदयपुर। उदयपुर में 29 अगस्त की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान, 5 दिन बाद, बुधवार को महिला की मौत हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार बस बाइक को टक्कर मारती दिख रही है।
गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बलीचा बाईपास पर यह हादसा हुआ था। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद आसिफ (28) और ममता (48) को एक निजी बस ने कुचल दिया था। दोनों को गंभीर हालत में एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह ममता ने दम तोड़ दिया। मोहम्मद आसिफ का इलाज अभी भी जारी है।

ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी महिला
परिजनों ने बताया कि 48 वर्षीय ममता एमबी अस्पताल में गार्ड के रूप में काम करती थीं। 29 अगस्त को ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्होंने कोर्ट चौराहे पर बाइक चला रहे मोहम्मद आसिफ से लिफ्ट मांगी थी ताकि वे अपने घर जा सकें। इसी दौरान बलीचा बाईपास पर यह हादसा हो गया।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
महिला के भाई, जो कि एक पुलिस कॉन्स्टेबल हैं, ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त नहीं किया है और उनकी शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
