
जयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में सूचीबद्ध अस्पतालों ने एक बार फिर सेवाएं बहाल कर दी हैं। यह कदम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों और अस्पताल प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद संभव हुआ।
प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा) श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। इसके बाद अस्पतालों ने दोपहर से ही पुनः सेवाएं देने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आरजीएचएस को और मजबूत करने तथा अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठा रही है। जरूरत के हिसाब से योजना में बदलाव भी किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को अधिकतम लाभ मिल सके और सभी हितधारक संतुष्ट रहें।
राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजी लाल अटल ने जानकारी दी कि अस्पतालों को लंबित भुगतानों की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। साथ ही, सीजीएचएस की तर्ज पर दरों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंटेशन, एसओपी, एम्पेनलमेंट और पारदर्शिता संबंधी सुधारों के लिए एक संयुक्त समिति बनाई गई है। इस समिति में अस्पतालों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उनके सुझावों के आधार पर नीतिगत सुधार किए जा सकें।
बैठक में आरजीएचएस परियोजना निदेशक शाहीन अली खान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अस्पताल प्रतिनिधि मौजूद थे।
About Author
You may also like
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
