उदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें उदयपुर का प्रदर्शन 87.44 प्रतिशत रहा है। फलासिया के मीत शाह ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मीत ने स्कूल में रहकर गहन पढ़ाई की।
बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और सम्भागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने शाम 5 बजे बोर्ड ऑफिस में परिणाम की घोषणा की। इस अवसर पर बोर्ड सेक्रेटरी कैलाशचंद शर्मा, विशेषाधिकारी नीतू यादव, परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण, उपनिदेशक जनसंपर्क भानुप्रताप गुर्जर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
उदयपुर में परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया। बोर्ड परीक्षा के सभी परिणाम डिजीलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। डिजीलॉकर पर परिणाम देखने के लिए लिंक है: https://results.digilocker.gov.in। इससे पहले, 20 मई को 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम घोषित किए गए थे।
About Author
You may also like
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
