दिल्ली। जल मंत्री आतिशी ने नए और कठोर उपायों को अपनाकर पानी की बर्बादी को रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर 30 मई को सुबह 8 बजे से 200 टीमों की तैनाती की जाने के आदेश दिए हैं।
पानी की बर्बादी करने वालों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाने की भी बात कही गई है। इसके अलावा, कार धोने और टंकियों के ओवर फ्लो से होने वाली पानी की बर्बादी पर भी जुर्माना लगाने का ऐलान किया गया है।
व्यावसायिक स्थानों पर गैरकानूनी कनेक्शन काटे जाएंगे। आतिशी ने इस निर्देश के पीछे भीषण गर्मी के दौरान हरियाणा द्वारा पानी के आपूर्ति को लेकर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे माहौल में पानी का सही इस्तेमाल अत्यंत आवश्यक है और उसके लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी के पीछे फतेहसिंह-पूनम कुंवर का सियासी चक्रव्यूह, 53 वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की अदृश्य सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
